आखिर क्यों भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ..?

122

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन से भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं। इसीलिए उपमुख्यमंत्री को फ्लॉप शो कहने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ रही है इससे ज्यादा हास्यास्पद क्या हो सकता है। जनता राहुल गांधी जी और भारत जोड़ो यात्रा के साथ है क्योंकि राहुल गांधी जी लगातार भारत जोड़ो यात्रा में जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। भाजपा उस पर जवाब नहीं दे पा रही है इसीलिए इधर-उधर उलूल जुनून बयान उनके नेता बयान दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में किया भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत,भारत जोड़ो यात्रा नौ राज्यों का सफर पूरा करते हुए लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय करके आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुँच चुकी है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत किया।उन्होंने कहा, हमें सभी भारतयात्रियों पर गर्व है। हर उस भारतवासी पर गर्व हे जो इस यात्रा से जुड़ा।

उन्होंने राहुल गांधी जी को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व मुझे आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे, इनके पीछे एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डिगे नहीं।” उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसा कि राहुल गांधी जी ने कहा है नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, आप भी एक-एक गली, एक-एक मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खोलिए। साथ ही उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया।

DCM बृजेश पाठक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यात्रा का ना कोई मतलब है और ना ही इसका कोई मकसद है। ये यात्रा परिवार को मजबूत करने के लिए है। यूपी में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचा है। यूपी में किनारे-किनारे यात्रा निकाल रहे हैं। पूरे देश को कांग्रेस का आपातकाल याद है। 26 जून 1975 को आजतक नहीं भूलाया गया है। कांग्रेस सत्ता मिलते ही लोगों के अधिकार छीनती है। इसी कांग्रेस ने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने सेना का मनोबल गिराया है।

यूपी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यहां के प्रांतीय अध्यक्षों का कद भी तय करेगी। हर प्रांतीय अध्यक्ष के प्रभार वाले जिलों को ज्यादा से ज्यादा संख्याबल जुटाने को कहा गया है। संख्याबल से ही तय होगा कि कौन, कितना जनता के बीच प्रभावी है। हाईकमान इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि हर जिले से बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।

READ MORE – राहुल से लगा भाजपा को अंडरकरंट

भाजपा की सबसे बड़ी पीड़ा का कारण है राहुल गांधी की छवि में नाटकीय बदलाव। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से और कुछ हुआ हो या नहीं, राहुल गांधी की पप्पू वाली छवि धुल गई है। अब यह लांछन लगाना संभव नहीं है कि राहुल गांधी उन ‘बाबा लोग’ में से हैं जो ए.सी. से बाहर नहीं निकलते, जो इस देश की धूल-धक्कड़ नहीं झेल सकते, जो आम जनता से मिलते नहीं हैं, उनका दर्द समझते नहीं हैं।

पप्पू की छवि टूटने से नरेंद्र मोदी का ब्रह्मास्त्र उनके हाथ से फिसल रहा है। इस छवि की आड़ में प्रधानमंत्री की जो तमाम खामियां छुप जाती थीं अब वे सामने आएंगी।लोग पूछेंगे कि जो 15 लाख अकाऊंट में आने थे वे कहां गए? हर साल दो करोड़ नौकरियां किसे मिलीं? किसान की आय डबल कब हुई? कोरोना में कितने देशवासी मरे? चीन ने हमारी कितनी जमीन पर कब्जा किया है? जिनके पास इन सवालों का जवाब नहीं है वे भारत जोड़ो यात्रा से बहुत डरे हुए हैं। शायद ‘डरो मत’ का नारा उन्हें बहुत सताता है। वे इस बात से डरते हैं कि लोग उससे डरना बंद कर देंगे।

READ MORE –राहुल फोबिया से डरी भाजपा कोरोना का झूठा प्रचार

भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव के लिए बने मंच से प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। प्रियंका ने मंच से राहुल की ओर देखते हुए कहा, मेरे बड़े भाई इधर देखो.. सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। तुम एक योद्धा हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये खर्च कर राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की। लेकिन राहुल एक योद्धा हैं और वह सच के पथ से नहीं डिगेंगे। प्रियंका ने ये भी कहा कि राहुल को ठंड इसलिए नहीं लगती क्योंकि उन्होंने सच की चादर ओढ़ रखी है। प्रियंका ने ये भी कहा कि अंबानी-अडानी ने करोड़ों रुपये खर्च कर नेताओं को, मीडिया हाउस को खरीद लिया लेकिन तुम्हें नहीं खरीद सके न खरीद पाएंगे।

सवाल यह है कि मोदी सरकार और भाजपा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इतनी डरती क्यों है..? भारत जोड़ो यात्रा को आखिर जनसमर्थन नहीं मिल रहा तो इसे रोकने की कोशिश क्यों हो रही है..? अगर कांग्रेस अप्रासंगिक है तो उसे इतना भाव क्यों दे रही है? अगर राहुल गांधी अगंभीर नेता हैं तो उन पर हमला क्यों कर रही है? भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जनता की नब्ज पर हाथ रखते हैं। हर हफ्ते पूरे देश में जनमत का सर्वे करवाते हैं, उसकी गुप्त रिपोर्ट उन्हें पेश की जाती है। जाहिर है उस रिपोर्ट में कुछ है जो प्रधानमंत्री की चिंता को बढ़ा रहा है। भाजपा नेताओं और प्रवक्ताओं द्वारा बार-बार इस यात्रा को ‘भारत तोड़ो यात्रा’ का नाम देने से जाहिर है कि राहुल गाँधी का ‘भारत जोड़ो’ का नारा उन्हें परेशान कर रहा है।

[/Responsivevoice]