कब्ज से घबराएँ नही…

65
कब्ज से घबराएँ नही...
कब्ज से घबराएँ नही...

आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण कई समस्याएं बैठे-बिठाए ही शरीर को लग जाती हैं। इन्ही में एक कब्ज है जो आज के समय में हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है। कब्ज एक ऐसी समस्या है जो अगर ज्यादा दिनों तक रहे तो गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण पेट साफ नहीं होता और फिर आप किसी काम में मन भी नहीं लगा पाते।वैज्ञानिक तौर एक स्वस्थ्य इंसान को सप्ताह में कम से कम 12 बार मल त्याग करना चाहिए। 7 दिन में 12 बार मल त्याग करना स्वस्थ शरीर का लक्षण होता है। कब्ज में सिर्फ गैस की समस्या होती है यानी पेट में सिर्फ गैस बनती है। कब्ज की बीमारी किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है।

कब्ज एक ऐसी बीमारी है जिसकी स्थिति में मल पेट में ही जम जाता है। पेट में मल जमने की वजह से गैस, एसिडिटी, पेट में भारीपन और सिरदर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज को अंग्रेजी में Constipation कहते हैं। अच्छी बात यह है की कब्ज लाइलाज नहीं है, कब्ज का लाइलाज संभव है। जब मल त्याग (लघुशंका) ठीक से नहीं होती है और पेट में भारीपन सा महसूस होता है तो उस स्थिति को कब्ज कहा जाता है।

कब्ज है तो घबराएँ नही, इन घरेलू उपायों को अपनाएं…

1- पके टमाटर का रस एक कप पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज दूर होती है और आंतों को ताकत भी मिलती है।

2- रात में सोते समय 1 से 2 चम्मच अलसी के बीज ताजा पानी से निगल लें। आंतों की खुश्की दूर होकर मल साफ होगा।

3- अंजीर को रात को पानी में भिगोकर सुबह चबाकर पानी पीने से पेट साफ हो जाता है। गाजर के रस का रोजाना सेवन करने से कोष्ठबद्धता (कब्ज) ठीक हो जाती है। ऐसे व्यक्ति अर्श (बवासीर) रोग से सुरक्षित रहते हैं।

4- गिलोय का बारीक चूर्ण को गुड़ के साथ बराबर की मात्रा में मिलाकर 2 चम्मच सोते समय सेवन करने से कब्ज का रोग दूर हो जाता है।

5- अजवायन 10 ग्राम, त्रिफला 10 ग्राम और सेंधानमक 10 ग्राम को बराबर मात्रा में लेकर कूटकर चूर्ण बना लें। रोजाना 3 से 5 ग्राम इस चूर्ण को हल्के गर्म पानी के साथ सेवन करने से काफी पुरानी कब्ज समाप्त हो जाती है।

6- थूहर के दूध में कालीमिर्च, लौंग या पीपल भिगोकर सुखा लें। कब्ज से परेशान व्यक्ति को कालीमिर्च या लौंग खिला देने से पेट बिल्कुल साफ हो जाता है।

7- सोते समय 1 चम्मच साबुत मेथी दाने को पानी के साथ पीने से कब्ज दूर होगी।

8- चम्मच सौंफ 1 गिलास पानी में उबालें। जब आधा पानी रह जाये तो छानकर पीने से कब्ज दूर हो जायेगा।

मुनक्का…

  • कब्ज के रोगियों को रात्रि में मुनक्का और सौंफ खाकर सोना चाहिए। कब्ज दूर करने की यह रामबाण औषधि है।
  • भूने हुए मुनक्के में लहसुन मिलाकर सेवन करने से पेट में रुकी हुई वायु (गैस) बाहर निकल जाती है और कमर के दर्द में लाभ होता है।
  • यदि किसी को कब्ज़ की समस्या है तो उसके लिए शाम के समय 10 मुनक्कों को साफ़ धोकर एक गिलास दूध में उबाल लें फिर रात को सोते समय इसके बीज निकल दें और मुनक्के खा लें तथा ऊपर से गर्म दूध पी लें , एक इस प्रयोग को नियमित करने से लाभ स्वयं महसूस करें | इस प्रयोग से यदि किसी को दस्त होने लगें तो मुनक्के लेना बंद कर दें।
  • पुराने बुखार के बाद जब भूख लगनी बंद हो जाए तब 10 -12 मुनक्के भून कर सेंधा नमक व कालीमिर्च मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है।
  • बच्चे यदि बिस्तर में पेशाब करते हों तो उन्हें 2 मुनक्के बीज निकालकर व उसमें एक-एक काली मिर्च डालकर रात को सोने से पहले खिला दें , यह प्रयोग लगातार दो हफ़्तों तक करें , लाभ होगा।
  • मुनक्के के सेवन से कमजोरी मिट जाती है और शरीर पुष्ट हो जाता है।
  • मुनक्के में लौह तत्व Iron की मात्रा अधिक होने के कारण यह Haemoglobin खून के लाल कण को बढ़ाता हैै।
  • 4-5 मुनक्के पानी में भिगोकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं।
  • 10 -12 मुनक्के धोकर रात को पानी में भिगो दें | सुबह को इनके बीज निकालकर खूब चबा -चबाकर खाएं , तीन हफ़्तों तक यह प्रयोग करने से खून साफ़ होता है तथा नकसीर में भी लाभ होता है.
  • 10) 5 मुनक्के लेकर उसके बीज निकल लें , अब इन्हें तवे पर भून लें तथा उसमें कालीमिर्च का चूर्ण मिला लें। इन्हें कुछ देर चूस कर चबा लें ,खांसी में लाभ होगा।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय

  • मानसून के मौसम में आलूबुखारा आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। यह ऐसा फल है जो आपकी कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। आलूबुखारा खाने से न सिर्फ कब्ज की समस्या कम होगी बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।
  • कब्ज की समस्या में आप अलसी के बीजों का 1 चम्मच पाउडर रात के समय सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पाने के साथ लें। सुबह जब आप उठेंगे तो कब्ज में आराम मिलेगा।
  • कब्ज की समस्या में चना भी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए आप चने को रातभर के लिए भिगो दें और फिर सुबह इसे उबालकर खाएं। ध्यान रखें कि आप चने में जीरा या सोंठ का पाउडर जरूर मिक्स करें। इसके सेवन से कब्ज की समस्या कम होती है।
  • कब्ज में सौंफ भी फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले 1 चम्मच सौंफ को भूनें और फिर इसे गर्म पानी के साथ पिएं। ऐसा करने से कब्ज दूर होगी और आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त होगा।
  • भारतीय लोगों की किचन में जीरा और अजवाइन जरूर होता है। आप दोनों मसालों को बराबर मात्रा में भूनकर पीस लें और एक डिब्बे में भरकर रखें। कब्ज की समस्या से बचने के लिए रोजाना आधा चम्मच इस पाउडर को गुनगुने पाने के साथ पिएं। ऐसा करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलेगी। कब्ज से घबराएँ नही…

{यह सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।}