डॉ.शल्या राज स्त्री शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित

97
डॉ.शल्या राज स्त्री शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित
डॉ.शल्या राज स्त्री शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित

सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ डॉ. शल्या राज स्त्री शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित। महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए शिक्षा से जोड़न कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र के साथ महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। डॉ.शल्या राज स्त्री शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित

अजय सिंह

लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज को रिथिंक इंडिया संस्था द्वारा सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति सम्मान 2023 के सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रिथिंक इंडिया द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ शल्या राज को प्रदान किया गया। डॉ. शल्या राज द्वारा महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य प्रमुखता से किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को अधिकार दिलाने, उन्हें शिक्षा से जोड़ना एवं महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु कार्य किये जा रहे है। उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो ने उन्हें देश की सबसे सशक्त महिला की सूची में शुमार कर दिया है। इन्हीं सभी उपलब्धियों को देखते हुए डॉ शल्या राज को ‘सुषमा स्वराज स्त्री शक्ति सम्मान 2023’ के सम्मान से सम्मानित किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. शल्या राज ने सभी अतिथि एवं रिथिंक इंडिया संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र के साथ विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित किये जा रहे है और इसमें विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने के साथ छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशहित में योगदान देने के प्रति प्रोत्साहित कर रहा है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को विधिक जागरूकता, शिक्षा का अधिकार, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या आदि जैसे विषयों पर समय समय पर सेमिनार, कार्यशाला आयोजित करके समाज को जागरूक किया जा रहा हैं। डॉ.शल्या राज स्त्री शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित