अभी भी राजधानी वासियों में तेंदुए की दहशत । 

181

लखनऊ। वन विभाग की टीमें जिस तेंदुए को उन्नाव एवं रहीमाबाद के बीच ढूंढ रही थी, उसने राजधानी लखनऊ में पहुंचकर कई लोगों को घायल कर दिया है। एक संकरी गली में घूम रहे तेंदुए को देखकर लोगों की सांसे अटक गई और वह अपनी जान बचाने को मौके से भाग खड़े हुए। खाली प्लाट में आराम करते हुए पाए गए तेंदुए को दबोचने के लिए वन विभाग ने जाल बिछा दिया है। 

दरअसल वन विभाग की टीम को कई दिन पहले उन्नाव में तेंदुआ होने की जानकारी मिली, 2 दिन पहले कमलेश और राम लखन को हमला करके घायल कर चुके तेंदुए को दबोचने के लिए वन विभाग की ओर से उन्नाव की सीमा पर घेराबंदी करते हुए पिंजड़े भी लगाए गए थे। तेंदुए की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें कांबिंग भी कर रही थी। शनिवार की सवेरे गायत्रीपुरम कुर्सी रोड निवासी शांति सक्सेना के घर तेंदुआ देखा गया। 

उसने छलांग लगाकर बाउंड्री के भीतर प्रवेश किया और उसी समय बाहर निकल गया। नजदीक के एक नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुए के दिखाई देने पर कर्मचारियों ने शांति सक्सेना को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद दूसरे सीसीटीवी में वह गेट पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची, तब तक तेंदुआ कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर में एक खाली प्लाट में कूद गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेंदुए ने सबसे पहले विनीता रावत नाम की महिला पर हमला कर दिया। 

जब महिला के बेटे ने अपनी मां को बचाने के लिये तेंदए के ऊपर हमला किया तो उसने पलटवार करते हुए युवक को भी घायल कर दिया। इस बीच पुलिसकर्मी ज्ञानेंद्र महिला और युवक को बचाने के लिए पहुंचा तो तेंदुए ने पुलिसकर्मी के ऊपर भी हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। नारायण नगर कल्याणपुर स्थित जिस प्लाट में तेंदुए को देखा गया है, वह करीब 5000 वर्ग फुट का है। बाहर गली की तरफ निकलने वाले दोनों रास्तों पर वन विभाग की ओर से जाल लगा दिया गया है।