हर गांव और हर शहर पहुंचेगा प्रियंका का कैलेंडर

124

गाँव-चट्टी तक, हर शहर तक पहुंचेगा प्रियंका गांधी का कैलेंडर। कैलेंडर में प्रियंका गांधी के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें। 10 लाख कैलेंडर लेकर गांव-गांव हर शहर तक जाएगी यूपी कांग्रेस। उ0प्र0 कांग्रेस का पूरा फोकस संगठन सृजन अभियान पर, सारे पदाधिकारी प्रवास पर।

अशोक सिंह 

लखनऊ – उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी सहित सभी पदाधिकारी, राष्ट्रीय सचिव संगठन को विस्तारित रूप से ताकत देने के लिए 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों मंे सक्रिय हैं।

नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है। यूपी में कांग्रेस पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

10 लाख कैलेंडर लेकर हर गांव- हर शहर जाएगी यूपी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजा है। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

कैलेंडर में प्रियंका के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें

कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है।

कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है।

सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आजमगढ़ जिले की भी है। जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं।कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।